रोजाना ढाई घंटे होगी बिजली की कटौती
देश में इन दिनों अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। हालात को देखते हुए लोगों ने कूलर निकाल लिए हैं। लेकिन आपको बता दें कि कूलर और एसी से भी आपको गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। तो चलिए जानते हैं क्यों एसी और कूलर होने के बाद भी आपको गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली?
दरअसल UP SLDC ने लोगों की गर्मी बढ़ाने वाला एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे पढ़कर हालत खस्ता हो गई है। UP SLDC ने रोजाना ढ़ाई घंटे पॉवर कटौती की जानकारी दी है। बिजली कटौती दो पालियों में किया जाएगा। तहसील मुख्यालय में सुबह 6.10 बजे से 7.10 बजे तक और शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक, यानि कुल ढाई घंटे जनता को गर्मी में रहना होगा।