अप्रैल से मिलेगा बढ़े हुए DA, भत्ते और मानदेय का लाभ

Must Read

अप्रैल से मिलेगा बढ़े हुए DA, भत्ते और मानदेय का लाभ

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों, श्रमिकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा मजदूरों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और आशा वर्कर्स के लिए खुशखबरी है।फरवरी में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कार्यकाल का बजट पेश किया था और कई घोषणाएं की थी, जो 1 अप्रैल 2024 से लागू होने जा रही है।इसके तहत अप्रैल से मनरेगा और दिहाड़ीदारों को बढ़ी हुई दिहाड़ी और पंचायत के जनप्रतिनिधियों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों- पेंशनर्स को भी डीए की किस्त का लाभ मिलेगा।

दरअसल, फरवरी में हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने अपने कार्यकाल का दूसरा ₹58,444 करोड़ का बजट पेश किया था। इस दौरान सीएम सुख्खू ने कहा था कि कर्मचारियों को 1 अप्रैल से 4% DA की किश्त जारी की जाएगी। इस पर प्रति वर्ष लगभग 580 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

1 अप्रैल 2024 के बाद प्रदेश के कर्मचारी अपने सेवाकाल में कम से कम दो बार LTC की सुविधा मिलेगी, अभी तक सिर्फ एक बार ही LTC ले सकते थे। 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों की लीव इनकैशमेंट और ग्रेजुएटी से संबंधित बकाए का भुगतान मार्च 2024 से किया जाएगा।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This