लड़की पसंद करने आए युवक ने लगायी फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात

Must Read

Young man who came to like a girl hanged himself

लखनपुर। विवाह के लिए लड़की पसंद करने आए 27 वर्षीय युवक संजय राजवाड़े पिता भजन राजवाड़े निवासी कंठी ने ग्राम गणेशपुर में फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना स्थल के समीप ही मोटरसायकिल क्रमांक सीजी 15 डीई 2636 खड़ी थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक मोटरसायकिल से आया होगा और फांसी पर झुला होगा।

बताया जा रहा है कि प्रातः अज्ञात युवक का शव फांसी पर झुलता मिलने पर चौकीदार के द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। घटना स्थल पर मृतक के चाचा बाबूलाल राजवाड़े खड़े थे उन्होंने बताया कि उनका भतीजा संजय राजवाड़े अपने लिए लड़की पसंद करने के लिए गणेशपुर में आया था। पुलिस ने बताया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Latest News

दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी का बड़ा एलान, केजरीवाल के लिए किया ‘त्याग’; वजह है खास

 राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की...

More Articles Like This