भैरमदेव वार्ड बूथ विजय संकल्प अभियान की हुई शुरुआत

Must Read

भैरमदेव वार्ड बूथ विजय संकल्प अभियान की हुई शुरुआत

जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ जीतने बूथ विजय संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया। जिसमें भैरमदेव वार्ड में अतिथि के रूप में रजनीश पाणिग्रही उपस्थित थे । और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर भाजपा का ध्वज लगाया। आज पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जाकर प्रत्येक बूथ के हर घर में झंडे लगाने की योजना बनाई गई है। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम बस्तर में लहराने का संकल्प भी कार्यकताओं ने लिया एवं भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील वार्ड वासियों से की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं नानगुर मंडल प्रभारी रजनीश पाणिग्रही जिला भाजपा कार्यलय प्रभारी एवं जगदलपुर विधानसभा मिडिया प्रभारी प्रकाश रावल भैरमदेव वार्ड की पार्षद श्रीमती त्रिवेणी रनधारी योगेश ठाकुर महेश्वरी ठाकुर राजेश दास आशा महापात्र कमला जंगम सहित बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This