150 से ज्यादा लोगों ने थामा भाजपा का दामन ,सांसद विजय बघेल ने सभी लोगों को भाजपा का गमछा पनाकर पार्टी में करवाया प्रवेश

Must Read

150 से ज्यादा लोगों ने थामा भाजपा का दामन ,सांसद विजय बघेल ने सभी लोगों को भाजपा का गमछा पनाकर पार्टी में करवाया प्रवेश

छत्तीसगढ़ समेत देश भर में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। दुर्ग भिलाई क्षेत्र में रोजाना सैंकड़ों लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर 150 से ज्यादा लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने सभी लोगों को भाजपा का गमछा पनाकर पार्टी में प्रवेश करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के 150 से ज्यादा वकीलों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने वकीलों और खिलाडियों को पार्टी का गमछा पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। एक साथ बड़ी संख्या में वकीलों और खिलाड़ियों के भाजपा प्रवेश करने पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि, सब मिलकर भाजपा को मजबूत करेंगे और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनाएंगे।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This