परिजनों ने दी नसीहत तो वृद्ध ने फांसी लगा दे दी जान.. पुलिस जांच में जुटी

Must Read

Relatives advised the old man to hang himself

कोरबा। परिजनों को खाना खाकर सोने की नसीहत देना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब नशे में धुत वृद्ध को उनकी बातें नागवार गुजरी। उसने बरामदे में लगे म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच शुरू कर दी है।

मामला बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसियां की है। यहां मंगल महंत 61 वर्ष परिवार सहित निवास करता था। बुधवार को मंगल कहीं गया हुआ था। उसकी पत्नी के अलावा बेटा बहू और बेटी दामाद घर में थे। वह देर शाम घर पहुंचा तो नशे में धुत था। उसने घर पहुंचते ही परिजनों को बड़बड़ाना शुरू कर दिया। जिसे लेकर परिजनों ने खाना खाकर सो जाने की नसीहत दी। इसके बावजूद वृद्ध शांत नही हुआ। वह काफी देर तक बड़बड़ाता रहा। तत्पश्चात बरामदे की ओर चला गया, जहां उसने म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई, जब वे बरामदे की ओर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Latest News

*बरिडीह नहर में महिला की लाश मिली, पुलिस जुटी जांच में*

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिडीह के नहर में एक अज्ञात महिला की लाश तैरती हुई मिलने से इलाके...

More Articles Like This