Sunday, August 3, 2025

कार्यक्रम के संयोजक मंडल। श्री नीलम कुमार सोनी के प्रतिनिधित्व में सौजन्य मुलाकात हुई।

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 11 मार्च को होने वाले कार्यक्रम जो कि ईशिका लाइफ फाउंडेशन और जांजगीर-चांपा पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में होने जा रहे है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेतु आमंत्रित करने के लिए प्रतिनिधि मंडल विगत दिनांक 23 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। सर्वप्रथम प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बुके भेंट किए। उसके बाद कार्यक्रम की चर्चा हुई। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को कार्यक्रम “नारी आज के युग की” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिए। प्रतिनिधि मंडल में  ईशिका लाइफ फाउंडेशन के सचिव श्री गोपाल शर्मा जी, मीडिया प्रभारी राजीव रस्तोगी जी, कार्यक्रम के एंकर श्री अभिषेक सिंह जी एवं कमेटी के महिला प्रतिनिधि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर उन्हें उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आने का न्योता दिया मुख्यमंत्री जी ने भी उसे स्वीकार करते हुए आने पर सहमति जताई। साथ ही प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी की पत्नी श्री मति कौशल्या देवी साय जी को आने का न्योता दिया।

Latest News

अनिरुद्धाचार्य महाराज का लड़कियों पर विवादित बयान

नई दिल्ली  आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल...

More Articles Like This