पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

Must Read

पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

चंडीगढ़: हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ दी है। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। सावित्री (84) ने बुधवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की।

उन्होंने हिंदी में पोस्ट किया, ‘‘मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।’’

प्रसिद्ध उद्योगपति और हरियाणा के पूर्व मंत्री ओ पी जिंदल के बेटे नवीन को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुरूक्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This