सीएम मान के घर गूंजी नन्ही किलकारी, सोशल मीडिया पर की खुशी जाहिर
चंडीगढ़- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बेटी ने जन्म लिया है। यह जानकारी खुद उन्होंने अपने इंटरनेट अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।इस समय दिल्ली की राजनीति देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां शराब घोटाले में अब आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल में बंद हैं। उन्हें कोर्ट ने ईडी हिरासत में भेजा हुआ है।
इससे पहले 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पूरे पंजाब खुशखबरी दी थी। जनता को संबोधित करते हुए सीएम मान ने बताया था कि मार्च में मेरे घर खुशियां आने वाली है। मेरी पत्नी गुरप्रीत कौर सात महीने की प्रेग्नेंट हैं।उन्होंने कहा कि क्या पता कि किस रूप में नारायण मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी आये स्वस्थ होकर आये। स्वास्थ्य प्रकृति का सबसे बड़ा उपहार है।