सुसराल से प्रताड़ित होकर पति ने की आत्महत्या, पत्नी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Must Read

सुसराल से प्रताड़ित होकर पति ने की आत्महत्या, पत्नी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

बलौदाबाजार- जान से मारने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपितों को ग्राम खैरा मुंगेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो 27 जुलाई 2023 की सुबह रमेश कुमार निवासी सकरी थाना में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनका लड़का मृतक पनेश्वर साहू का पत्नी कपूरन बाई के साथ विवाद चल रहा था। पिछले चार माह से वह अपने मायके में है। पति-पत्नी का मामला मुंगेली के कोर्ट में चल रहा है। इसी विवाद के चलते पनेश्वर साहू को लगातार ससुराल की तरफ से प्रताड़ित किया गया। जिससे तंग आकर बेटा पनेश्वर ने स्वयं आग लगाकर आत्महत्या कर लिया।

पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक के पास वाले रूम में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें मृतक के ससुर दिलहरण साहू, उसका मितान मोहन यदु, मृतक की पत्नी कपुरन बाई साहू, तथा कपिल साहू के द्वारा दो-तीन बार जान से मारने की धमकी देने की बात है। मृतक के पिताजी रमेश कुमार साहू, मृतक के भाई भोलाराम साहू, शुकवारो साहू, चुरामणी साहू, गणेशराम साहू, वगैरह से बयान लिया गया।

सभी ने बताया कि मृतक के ससुर, पत्नी, कपिल साहू, मोहन यदु हमेशा मृतक पनेश्वर साहू का आचरण ठीक नहीं होने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करते थे। इस वजह से पति-पत्नी में रोजाना विवाद होता था। जिससे प्रताड़ित होकर और आरोपितों द्वारा आत्महत्या करने के लिए उकसाने के कारण पनेश्वर साहू ने आत्महत्या कर ली।

मृतक के लिखावट संबंधित जब्त पत्र को सही पाया गया। मृतक के पीएम रिपोर्ट में आग से जलने के कारण मृत्यु होना बताया गया है। पुलिस ने आरोपित मृतक के ससुर दिलहरण साहू, मितान मोहन यदु, मृतक की पत्नी कपुरन बाई साहू, कपिल साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This