Teenage nephew became crazy about aunt… marriage was to happen next month
यूपी के हमीरपुर से 15 मार्च की शाम को नाबालिग बुआ को लेकर किशोर भतीजा रफूचक्कर हो गया। परिवारीजनों को दोनों गुजरात में मिले। नाबालिग लड़की के पिता ने किशोर के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। जानकारी के मुताबिक, घरवालों ने अगले महीने किशोर की शादी तय कर रखी है। पकड़े जाने के बाद दोनों ने साफ कह दिया कि वे एक साथ रहना चाहते हैं। इसी शर्त पर किशोरी वापस आने को राजी हुई।
मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव से 15 मार्च को 16 वर्षीय किशोरी गायब हो गई। किशोरी के पिता ने गांव के ही किशोर पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। लेकिन चुनावी व्यस्तता की आड़ में पुलिस ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। किशोर की अगले महीने शादी तय है। इसके चलते परिवारीजन और चिंतित थे। उन्हें बिरादरी में भी खुद की थू-थू होने का डर सता रहा था। लिहाजा उन्होंने अपने स्तर से ही दोनों का पता लगाया। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि किशोर-किशोरी दोनों सूरत में है, वैसे ही किशोर के परिजन अपने साधन से वहां पहुंच गए और सोमवार को दोनों को लेकर मौदहा आ गए।
दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल दोनों एक साथ रहने की बात पर कायम है। किशोरी इसी शर्त पर आई है कि वह कोर्ट में बयान देगी कि अपनी मर्जी से गई थी और अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। दोनों के नाबालिग होने से मामला और भी ज्यादा उलझा हुआ है। पुलिस किशोर की शादी तय किए जाने के बारे में भी पड़ताल कर रही है।