अभिनेत्री जाह्नवी कपूर घुटनों के बल तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां चढ़ी…

Must Read

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर घुटनों के बल तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां चढ़ी…

बॉलीवुड का जुड़ाव धर्म-अध्यात्म से हमेशा दिखता रहता है। अभिनेता-अभिनेत्री या फिर कोई भी जो फिल्मी दुनिया से जुड़ा शख्स अपने इष्टदेव को मानता है। इस बीच, अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का भी समय-समय पर आस्था से जुड़ाव देखने को मिलता है।

अपने दोस्तों के साथ तिरुपति मंदिर पहुंचीं। इसकी फोटो-वीडियो भी खूब वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त औरी के साथ तिरुपति मंदिर गईं। जाह्नवी धर्म-आस्था में काफी विश्वास रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने तिरुपति मंदिर में दर्शन किए।

दोस्त औरी ने इसका व्लॉग बनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस मंदिर के साथ जाह्नवी का आध्यात्म जुड़ा है। यह विश्वास इतना ज्यादा है कि एक्ट्रेस ने यहां की सीढ़ियां भी घुटनों के बल चढ़ी। औरी के व्लॉग में इन दोस्तों की मजाकिया बातों और पूजन दर्शन के साथ ही खाना पीना भी देखा जा सकता है।

Latest News

3 लाख 70 हजार रुपये के अवैध गांजे के साथ 2 गिरफ्तार.

3 लाख 70 हजार रुपये के अवैध गांजे के साथ 2 गिरफ्तार   छत्तीसगढ़ जगदलपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध...

More Articles Like This