बीएड की छात्रा ने की आत्महत्या, घर के स्टोर रूम में लगाई फांसी

Must Read

बीएड की छात्रा ने की आत्महत्या, घर के स्टोर रूम में लगाई फांसी

बिलासपुर- घर के स्टोर रूम में बीएड छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों को जब फोन कर इसकी जानकारी दी तो परिजनों ने लाश को नीचे उतरने से मना कर दिया। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बुधवार की रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। परिजनों ने अपने आने तक शव को नीचे उतारने से मना किया है। पुलिस के बताएं अनुसार लैलूंगा निवासी 22 वर्षीय युवती गंगानगर में एक इंजीनियर के घर रहकर घरेलू काम करती थी। वर्तमान में वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी।

इंजीनियर भी अंबिकापुर क्षेत्र का रहने वाला है। बुधवार की रात करीब 11 बजे इंजीनियर के घर के स्टोर रूम में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने कमरे को लॉक कर दिया है। परिवार के आने के बाद जांच शुरू होगी। छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पता नहीं चल सका है। परिजनों को खबर दी। परिजनों ने शव उतारने से मना किया है।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This