केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा

Must Read

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा

बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे पर मचे सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है। वे हर हाल में हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, चाहे इसके लिए किसी भी गठबंधन में जाना पड़े।

बता दें, एक दिन पहले हुए एनडीए के सीटों के बंटवारे में लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस धड़े को एक भी सीट नहीं दी गई, जबकि रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान को 5 सीट दी गई है। इसके बाद से पशुपति पारस नाराज बताए जा रहे थे। अब तय माना जा रहा है कि हाजीपुर सीट पर चाचा और भजीते का मुकाबला होगा। सीटों के बंटबारे के अनुसार, लोकसभा की 40 सीटों वाले बिहार में भाजपा सबसे ज्यादा 17 सीटों पर लड़ेगी। जदयू को 16 और लोजपा (रामविलास) को पांच सीटें मिली हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को एक-एक सीट मिली हैं।

तीन वर्ष पहले रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा को तोड़कर केंद्र में मंत्री बनने वाले पशुपति कुमार पारस खाली हाथ रह गए। भतीजा चिराग पासवान अबकी बार उन पर भारी पड़ गया। पार्टी में टूट के बाद हुए नुकसान की भरपाई करते हुए चिराग ने अपने पिता की परंपरागत सीट हाजीपुर को वापस ले लिया, जिसके बाद पारस का राजग से रिश्ता टूट गया।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This