सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पीया कीटनाशक, एक आरोपी गिरफ्तार

Must Read

Gang rape victim drank pesticide

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक विवाहित महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया जिसके बाद पीड़िता ने कीटनाशक पी लिया।

उप संभागीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बोरदेही थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘पीड़िता (38) शनिवार शाम को खेत से घर लौट रही थी, तभी उसके जानने वाले दो लोगों ने उसे अपने स्कूटर से छोड़ने की पेशकश की। आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।’

उन्होंने बताया, ‘घटना के बाद महिला ने कीटनाशक पी लिया। उसे बैतूल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और तहसीलदार ने अस्पताल में पीड़िता के बयान दर्ज किए और जीरो प्राथमिकी दर्ज की।’ उन्होंने कहा कि मामले को आगे की कार्रवाई के लिए बोरदेही थाना अग्रसारित किया जाएगा।

Latest News

मध्य प्रदेश में रची गई बड़ी साजिश, आर्मी की स्पेशल ट्रेन के सामने रखे गए 10 डेटोनेटर

नेपानगर: मध्य प्रदेश के नेपानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेना की स्पेशल...

More Articles Like This