जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया

Must Read

जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया

कांकेर- जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत चिलपरस के जंगल में हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जवानो की जवाबी कार्यवाही में नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग में एक वर्दीधारी नक्सली की शव, 01 स्टेनगन, विस्फोटक सहित नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान आज शनिवार को कोयलीबेड़ा के चिलपरस की ओर सर्चिंग अभियान में रवाना हुए थे। अभियान के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों की जवाबी कार्यवाही में एक नक्सली ढेर हो गया है।

उल्लेखनिय है कि बीजापुर जिले में भी शुक्रवार देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार और विस्फोटक बरामद कर जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया है।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This