पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी भाजपा में हुई शामिल

Must Read

Former Chief Minister Amarinder Singh’s wife Preneet joins BJP

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। इस मौके पर उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और उनकी नीतियों से बेहद प्रभावित हूं। उनके नेतृत्व में हमारे बच्चों और देश का भविष्य सुरक्षित है। कौर को पिछले साल फरवरी महीने में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। कौर ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ, अरुण सिंह, पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्य के प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला किया था।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This