पसान के मिनी स्टेडियम में सामूहिक कन्या विवाह योजना में 247 जोड़े का विवाह हुआ संपन्न

Must Read

पसान के मिनी स्टेडियम में सामूहिक कन्या विवाह योजना में 247 जोड़े का विवाह हुआ संपन्न

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से बीते वर्षों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लांच की गई, जो लगातार जारी है। फाल्गुन शुक्ल पंचमी को कोरबा जिले में यह कार्यक्रम करना तय किया गया। पहले इसके लिए 9 मार्च की तिथि तय की गई थी जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आना था। अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम निरस्त हो गया। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच अंतिम रूप से 14 मार्च की तिथि तय की गई और व्यवस्थाएं करने के साथ पसान के मिनी स्टेडियम में सामूहिक कन्या विवाह संपन्न हुआ। 247 जोड़े इस योजना से लाभान्वित हुए।इस आयोजन में प्रमुख रूप से आईसीडीएस के अलावा कई विभागों की भूमिका सहयोगी रही। लाभान्वित जोड़ों को प्रोत्साहन राशि के अलावा गृहस्थी का सामान सरकार भी दिया गया।

इनमें अधिकांश हिंदू समाज के जोड़े हैं। इसके अलावा मुस्लिम और ईसाई जोड़ों ने भी विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। आईसीडीएस के लगभग सभी सेक्टर से यहां पर भागीदारी हुई है। पंजीकृत जोड़ों और उनके परिजनों को लाने की जिम्मेदारी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ता और सहायिका को दी गई।

कार्यक्रम में राज्य के श्रम व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम के अलावा प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्यजन की उपस्थिति रही। आईसीडीएस के अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न विभागों की ओर से यहां पर सहयोग किया गया है। विवाह को लेकर सरकार ने जो गाइड लाइन तय की है उसके अंतर्गत सभी लाभान्वित जोड़ों को धनराशि का चेक और अन्य सामाग्री मौके पर दी गई।

पसान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, पोंडी उपरोड़ा जनपद अध्यक्ष संतोषी पेन्द्रों, उपाध्यक्ष रामप्यारी जाखड़, प्रकाश सिंह जाखड़, संदीप जाखड़, कुलदीप मरकाम, जिला पंचायत सदस्य प्रीति कंवर, जनपद सदस्य किरण मरकाम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष जुबैर खान, प्रताप सिंह मरावी, विनीता देवी तंवर, राम शरण सिंह तंवर, कमला किंडो, यूसुफ खान, नसीम खान, सोभारन सिंह, चंद्रपाल सिंह नेटी, थान सिंह, ईश्वर सिंह, सुभावन के अलावा महिला बाल विकास विभाग के समस्त परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This