छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, प्रदेश में 16 मार्च से बारिश की संभावना

Must Read

Heat increases in Chhattisgarh, possibility of rain in the state from March 16

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम फिर बदल सकता है। प्रदेश में 16 से 18 मार्च तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना दिख रही है।

मौसम विशेषज्ञ एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 55 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से उत्तर अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है।

प्रदेश में 13 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना बनी हुई है। बस्तर संभाग के जिलों में (कांकेर जिले को छोड़कर) अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश में 16 मार्च से 18 मार्च तक वर्षा का दौर रहने की संभावना है।

रायपुर में तापमान 38 डिग्री पहुंचा

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को यहां उमस भी थी। पिछली रात राजधानी का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस था । यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ का था, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This