लोकसभा चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Must Read

लोकसभा चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में कल महतारी वंदन योजना की शुरुआत करते हुए 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की। महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई।

खाते में पैसा आने के बाद महिलाएं खुशी से झूमने लगीं हैं और विष्णुदेव साय सरकार की जमकर तारीफ करने लगीं हैं। वहीं, आज झारखंड दौरे पर जाने से पहले सीएम साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने कहा कि कल छत्तीसगढ़ के लिए खास दिन था, विशेषकर 70 लाख विवाहित महिलाओं के लिए। एक महीने का एक हज़ार रुपए उनके खाते में ट्रांसफ़र किया गया है और अब हर महीने उनके खाते में एक हजार ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने झारखंड प्रवास को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है, अब पूरा चुनावी दौरा रहेगा। धान की अंतर राशि पर सीएम साय ने कहा कि कल किसानों के लिए भी ऐतिहासिक दिन रहेगा। 24 लाख 72 हजार किसानों को धान की अंतर राशि दी जाएगी। 13 हजार करोड़ से अधिक राशि किसानों के खाते में डाला जाएगा।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This