चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान

Must Read

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान

नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। कभी भी आचार संहिता का ऐलान हो सकता है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। दरअसल, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। निर्वाचन आयोग में पहले से ही चुनाव आयुक्त का एक पद खाली था। गोयल के इस्तीफे के बाद अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही बचे हैं। बता दें कि निर्वाचन आयोग में चीफ इलेक्शन कमिश्नर के अलावा दो और इलेक्शन कमिश्नर होते हैं।

अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने के बाद अब इस मामले में विपक्ष की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हैरानी जताई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, ”यह काफी चौंकाने वाला है, चुनाव की घोषणा से ठीक पहले चुनाव आयुक्त ने इस्तीफा दे दिया है। अब सिर्फ एक चुनाव आयुक्त हैं… ये क्या हो रहा है” यह चुनाव आयोग? पूरा देश चिंतित है। भारत सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती है। इससे पहले उन्होंने चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त के चयन निकाय से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया था। सीजेआई के स्थान पर उन्होंने एक को शामिल किया था कैबिनेट मंत्री…अब यह सरकारी मामला बन गया है…इस प्रक्रिया में पारदर्शिता खो गई है।”

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This