होली से पहले सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा , कर्मचारियों का 4 % महंगाई भत्ता बढ़ा
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। होली से पहले राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इससे निगम के 12000 कर्मियों और 7500 पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
डिप्टी सीएम ने की घोषणा
दरअसल, हाल ही में हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) जारी करने की घोषणा की थी। उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक को आदर्श आचार संहिता लगने से पहले इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के भी निर्देश दिए थे। वही अयोध्या के लिए बस सुविधा का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम का समझौता हुआ है। इसके तहत तीन बस का परमिट प्राप्त हुआ है। हमीरपुर से बस सेवा शुरू की गई है। इसके बाद जल्द ऊना और शिमला से भी एक एक बस अयोध्या के लिए चलेगी।