दूसरी बार जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से लड़ेंगे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.शिव कुमार डहरिया

Must Read

दूसरी बार जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से लड़ेंगे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.शिव कुमार डहरिया

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने डॉ.शिव कुमार डहरिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इनका सामना भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के साथ होगा। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच अब कांटे की टक्कर होगी। बता दें कि डॉ. शिव कुमार डहरिया 3 बार विधायक चुने गए हैं, वही कांग्रेस शासन में नगरीय प्रशासन मंत्री भी रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट काफी अहम माना जा रहा है। साल 2009 और 2014 में दो बार भाजपा से कमला देवी पाटले सांसद रह चुकी है। वर्तमान में इस सीट से भाजपा के गुहाराम अजगले सांसद हैं।

2009 में कांग्रेस से डॉ. शिव कुमार डहरिया ने चुनाव लड़ा था, जिसमें 2 लाख 14 हजार 931 वोट मिले थे। इसमें उन्हे हार का सामान करना पड़ा था। भाजपा प्रत्याशी रहे कमला देवी पाटले ने जीत दर्ज की थी। साल 2014 में कांग्रेस ने प्रेम चंद जायसी को तो बीजेपी ने फिर से कमला देवी पाटले को चुनाव मैदान में उतारा था। इसमें कमला देवी पाटले ने 5 लाख से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की थी। इस तरह से 2014 में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। साल 2019 लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से रवि भारद्वाज और भाजपा पार्टी से गुहाराम अजगले चुनाव मैदान में थे, जिसमे कांग्रेस से रवि भारद्वाज को 4 लाख 89 हजार535 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी गुहाराम अजगले को 5 लाख 72 हजार 790 वोट मिला था। फिर से कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This