अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरबा पुलिस द्वारा वृद्धआश्रम की महिलाओं का किया गया सत्कार

Must Read

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरबा पुलिस द्वारा वृद्धआश्रम की महिलाओं का किया गया सत्कार

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर पूरे विश्व में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इस दिवस का उद्देश्य महिलाओं की सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज में सफलतापूर्वक अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया जाता है ताकि समाज की दूसरी महिलाएं उनके कार्यों से प्रभावित होकर अपने ताकत को समझने के साथ साथ उसका अनुसरण अपने जीवन में करें ।

कोरबा पुलिस के द्वारा जनकल्याण को दृष्टिगत रखते हुए कई अनोखे प्रयासों से समाज मैं कुछ ना कुछ नया किया जाता रहा है ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उनके प्रयासों से कैसे पृथक होता।

इस कार्यक्रम के उद्देश्य को समझते हुए कोरबा में भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें कोरबा पुलिस के द्वारा वृद्ध आश्रम की महिलाओं को सम्मानित किया गया। हमारे समाज में कई तरह के अविश्वसनीय महिलाएं हैं जिन्होंने प्रगति और समानता के मार्ग को प्रशस्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के इस क्रम में अपनी सहभागिता समाज के सामने प्रदर्शित किए हैं । वृद्ध जन समाज का रीढ़ है लेकिन कुछ ऐसे भी महिलाएं हैं जो अपने परिवार जनों से दूर वृद्ध आश्रम में रहते हैं इन महिलाओं को भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरबा पुलिस के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर वृद्ध आश्रम की महिलाएं प्रफुल्लित मन से इस कार्यक्रम की सराहना किए। पुलिस का यह प्रयास को महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण है।

कोरबा पुलिस का यह कार्य निश्चित ही प्रशस्त है इस तरह के अनोखे प्रयासों से युवा पीढ़ी प्रेरित होते है।

वृद्ध आश्रम में महिलाओं के सम्मान के क्रम में निरीक्षक मनीष चंद्र नागर, सर्वमंगला प्रभारी के साथ पुलिस के कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This