CG Loksabha Congress Candidate List: Congress announced names of candidates on 6 seats of Chhattisgarh.
CG Loksabha Congress Candidate List : लोकसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। पहली सूची में 39 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के 6 सीटों पर नामों का ऐलान किया गया है।
- जांजगीर – डॉ. शिव कुमार
- कोरबा – ज्योत्सना महंत
- राजनांदगांव – भूपेश बघेल
- दुर्ग – राजेंद्र साहू
- रायपुर – विकास उपाध्याय
- महासमुंद – ताम्रध्वज साहू