Congress Loksabha Candidate 1st List 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 39 सीटों पर कैंडिडेट्स की घोषणा

Must Read

Congress Loksabha Candidate 1st List 2024: Congress’s first list released for Lok Sabha elections

Congress Loksabha Candidate 1st List 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अभी चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है इससे पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ गई है। कांग्रेस ने 39 सीटों पर कैंडिडेट्स की घोषणा की है।

राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड सीट से दावेदारी करते नजर आएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल इस बार राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हम आज 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल शामिल हैं। इस लिस्ट में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं।

Latest News

SLPRB Admit Card 2024 : पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी, PST और PET परीक्षा के लिए यहां से डाउनलोड करें एडमिट...

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड  ने आधिकारिक तौर पर असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए विशेष रूप से शारीरिक...

More Articles Like This