आदमखोर हाइना ने किया ग्रामीण पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

Must Read

Man-eater hyena attacks villager, admitted to district hospital

कोण्डागांव जिला के विकास खंड माकड़ी अंतर्गत उल्लेरा गांव में लकड़बग्घा ने ग्रामीण पर हमला कर दिया है। इस हमले में ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसके चलते उसे तत्काल कोण्डागांव के जिला अस्पताल में लाया गया। यहां घायल ग्रामीण का उपचार जारी है।

विकासखंड माकड़ी के उल्लेरा गांव निवासी राम प्रसाद मरकाम (37) पिता स्व सोमारू राम मरकाम 5 मार्च की देर रात अपने घर के पास गली से गुजर रहा था। इसी दौरान आदमखोर जंगली जानवर लकड़बग्घा ने राम प्रसाद पर हमला कर दिया। इस हमला में राम प्रसाद के सिर व शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोटे आए हैं। इसके चलते उसे कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया।

डॉक्टरो के अनुसार शरीर के अन्य जगहों पर मामूली छोटे हैं, लेकिन सिर पर गंभीर चोट है। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में दाखिल कर उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार राम प्रसाद की हालत खतरे से बाहर है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This