सभी विश्वविद्यालयों में होगी कृषि की पढ़ाई,मुख्यमंत्री ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया

Must Read

सभी विश्वविद्यालयों में होगी कृषि की पढ़ाई,मुख्यमंत्री ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया

भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन में 80 लाख से अधिक किसानों को किसान कल्याण योजना के एक हजार 816 करोड़ रूपए और 25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना (खरीफ 2023) के 755 करोड़ रूपए ऑनलाइन अंतरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नयागांव में महाविद्यालय आरंभ करने, गौरी सरोवर तालाब का विकास कर उसका संपूर्ण कायाकल्प करने, मेहगांव को नगर पंचायत बनाने, भिण्ड के महाविद्यालय में कृषि संकाय आरंभ करने, इटावा से भिण्ड मार्ग निर्माण और लेलवारी पुल निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जन आभार यात्रा के बाद सम्मेलन स्थल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। राजस्व मंत्रीकरण सिंह वर्मा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय उपस्थित थीं।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This