प्रदेश के 10 मंदिरों पर “महादेव महोत्सव”कार्यक्रम आयोजित

Must Read

प्रदेश के 10 मंदिरों पर “महादेव महोत्सव”कार्यक्रम आयोजित

देवों के देव महादेव की विशेष पूजा का दिन, सभी तरह की मनोकामना पूर्ति के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करने का दिन महाशिवरात्रि दो दिन बाद 8 मार्च को है , पूरे देश के शिवालयों में शिवरात्रि को लेकर तैयारियां चल रही है, मध्य प्रदेश सरकार ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है, शासन का संस्कृति विभाग भी प्रसिद्द भोजपुर मंदिर सहित प्रदेश के 10 शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के कार्यक्रम आयोजित करेगा, शासन ने इसे महादेव महोत्सव नाम दिया है, सभी स्थानों पर कार्यक्रम सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क होगा।

मध्य प्रदेश शासन विभाग का संस्कृति विभाग भोजपुर सहित मध्य प्रदेश के 10 स्थानों पर महाशिवरात्रि के अवसर पर 8 मार्च 2024 को “महादेव” महोत्सव आयोजित करेगा। संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि शासन शिव मंदिर भोजपुर, पशुपतिनाथ मंदिर, मंदसौर, कुंडेश्वर धाम, टीकमगढ़, चक्की वाले महादेव, महू, सिद्धनाथ मंदिर, ग्राम बिल्हा, पन्ना, नागर घाट, ओंकारेश्वर, नीलकंठेश्वर मंदिर, बासौदा(विदिशा), बटेश्वर हिंदू मंदिर, बटेश्वर(मुरैना), देवतालाब प्राचीन शिव मंदिर, देवतालाब (मऊगंज) एवं नोहलेश्वर मंदिर, नोहटा (दमोह) के परिसरों में महादेव महोत्सव के तहत आयोजन होंगे।

Latest News

मध्य प्रदेश में रची गई बड़ी साजिश, आर्मी की स्पेशल ट्रेन के सामने रखे गए 10 डेटोनेटर

नेपानगर: मध्य प्रदेश के नेपानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेना की स्पेशल...

More Articles Like This