युवक से कंप्यूटर का पाठ पढ़ाने आती थी युवती, और पढ़ने लगी प्रेम का पाठ, छात्रा से शिक्षक ने रचाई शादी

Must Read

The girl used to come to teach computer lessons from a young man, and started teaching him the lessons of love, the teacher married the student

बांका। आ​धुनिकता के इस दौर में युवा अरेंज मैरिज से ज्यादा लव मैरिज को प्रा​थमिकता दे रहे हैं। लेकिन इस आधुनिकता के दौर में लोग रिश्तों की मर्यादा भी भूलते जा रहे हैं और मर्यादा तोड़कर शादी के बंधन में बंध जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बांदा जिले के चांदन प्रखंड से सामने आया है, जहां शिक्षक ने सीमा लांघकर अपनी छात्रा के साथ शादी कर ली है। दोनों ने मंदिर में शादी रचाई है। हालांकि दोनों के परिजन इस शादी के लिए राजी थे।

मिली जानकारी के अनुसार लड़का चिरंजीवी कुमार जमुई जिले के माधोपुर में कम्प्यूटर की पढ़ाई कराता था। इसी सेंटर में युवती कंप्यूटर सीखने आती थी। कंप्यूटर की पढ़ाई करवाते करवाते कब चिरंजीव प्रेम का पाठ पढ़ाने लगा पता ही नहीं चला। दोनों के बीच गहरा प्रेम हो गया और शादी करने की ठान ली।

शादी करने की ठान लेने के बाद दोनों ने अपने अपने परिजनों को अपने प्यार की जानकारी दी। पहले तो दोनों के परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं हुए, क्योंकि मामला अंतरजातीय विवाह में फंस रहा था। लेकिन जब दोनों ने अपने परिजनों को समझाया तो वो मान गए, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। अब युवती अपने पति के साथ ससुराल में राजी खुशी से रह रही है।

Latest News

बिहार में पुलिस वालों पर तीर से हमला:महिला SI के चेहरे पर लगा तीर, जमीन विवाद सुलझाने गई थी टीम

अररिया में जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर तीर और लाठी से हमला हुआ है। इसमें...

More Articles Like This