महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना, ममता बनर्जी का फूंका पुतला

Must Read

महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना, ममता बनर्जी का फूंका पुतला

 

 

नेताओं ने कहा – तृणमूल सरकार महिला विरोधी व तुष्टिकरण करने वाली सरकार, दोषी टीएमसी नेताओं को मिले कड़ी सज़ा

जगदलपुर- पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ निरंतर हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म व जघन्य अपराधों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने आज शुक्रवार को दंतेश्वरी मंदिर के समीप धरना प्रदर्शन किया और धरने के बाद महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस नेत्री बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का पुतला फूंका।

भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले टीएमसी के नेताओं के खिलाफ गहरा आक्रोश ज़ाहिर किया और पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार को महिला विरोधी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार बताया। स्थानीय दंतेश्वरी मंदिर के समीप दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चले भाजपा महिला मोर्चा के धरना प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुये। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने धरना को संबोधित करते हुये कहा कि पश्चिम बंगाल में काबिज तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने वोट की राजनीति करते हुये तुष्टिकरण की सारी सीमायें पार कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी की सरकार को वहाँ की जनता ने उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रही अत्याचार व अनाचार की घटनायें हृदयविदारक है। विश्वास नहीं होता कि जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री है, वहाँ ऐसी जघन्य वारदातें महिलाओं के साथ हो रही है।भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार को एक क्षण भी अब सरकार में बने रहने का अधिकार नहीं है। जिस राज्य में महिलायें सुरक्षित नहीं है, शासन प्रशासन की शह पर तृणमूल का गुण्डाराज चल रहा है। ऐसी सरकार की कड़ी भर्त्सना करते हैं।

धरने के बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का पुतला दहन कर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नरसिंह राव , संजय पांडे, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव,रोशन सिसोदिया, ममता सिंह राणा ,लक्ष्मी कश्यप , माहेश्वरी ठाकुर , कुसुम परिहार, बिजली वैद्य, किरण दीवान , गीता नाग, शांति नाग, गीता मिश्रा, त्रिवेणी रंधारी, गंगोत्री, नीलम यादव, दिगंबर राव, राजपाल कसेर, धनसिंह नायक, सुधा गुप्ता,संगीता तोमर, योगेश ठाकुर,पंकज आचार्य, लक्ष्मण झा , रोशन झा , राधमणि,काजल बघेल, सी एच भारती, बसंती नायक, अन्नपूर्णा नायडू,अनिता पटेल,नीलम बघेल,वंदना धुव्र, माधवी मंडल अनीता भरत, चमेली जिराम, विभा सिंह,रेखा सिंह, भुनेश्वर ध्रुव,अनिमेष चौहान, अमर झा, रामवती गोयल, सुमन सिंह, मलीना हरलर, भाग्यवती ,धनवती प्रजापति गोमती सुदीप रंजन पाल, शेखर शर्मा, विद्या कश्यप आईटी बघेल शिवरात्रि बघेल, देवकी बघेल लक्ष्मी बघेल चंपा बघेल फूलों बघेल गायत्री कश्यप, पवन कुमार गुप्ता, सुरेश मिश्रा, योगेश पाणिग्रही,विवेक साहू, सुनील पांडे, हरीश पारख, महेंद्र सेठिया ,तारा गुप्ता,प्रेम यादव,, गजेंद्र पगडे, लक्ष्मी नारायण कश्यप, सिकंदर परमजीत कौर आदि उपस्थित रहे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This