भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, परिवार को संदेह ‘सुपारी’ हत्या का मामला

Must Read

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, परिवार को संदेह ‘सुपारी’ हत्या का मामला

बेंगलुरु: कर्नाटक के कलबुरगी जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। परिवार को संदेह है कि यह ‘सुपारी’ (ठेके पर) हत्या का मामला है। मृतक की पहचान गिरीश चक्र के रूप में हुई है, जो कलबुरगी से भाजपा सांसद डॉ. उमेश जाधव का करीबी था। यह घटना अफजलपुर तालुक के पास सगनुरा गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात दोस्तों द्वारा एक पार्टी में आमंत्रित किए जाने के बाद गिरीश की हत्या कर दी गई। उन्हें हाल ही में सांसद उमेश जाधव ने बीएसएनएल सलाहकार समिति के निदेशक के रूप में नियुक्त किया था।

Latest News

दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी का बड़ा एलान, केजरीवाल के लिए किया ‘त्याग’; वजह है खास

 राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की...

More Articles Like This