जान से मारने की धमकी देकर ले गया होटल, फिर जबरन बनाया शारीरिक संबंध, हवस बुझाने के बाद कहा ‘बदमान कर दूंगा’

Must Read

Took to hotel after threatening to kill, then forcibly had physical relations

बलौदाबाजार भाटापारा जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बालिका को धमका कर पिछले चार साल साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। लोक-लाज व डर की वजह से पीड़िता ने परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे स्कूल जाते समय भी परेशान करता था। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने 26 को पुलिस को लिखित शिकायतपत्र दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोनू साहू ने उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। 16 फरवरी को कॉलेज जाते समय रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ होटल में ले गया। होटल के कमरे में उसने जबरन कपड़े उतारकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद अब आरोपी युवक पीड़िता को बदनाम कर रहा है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू साहू (21) भाटापार ग्रामीण थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This