बदला मौसम का मिजाज, 2 मार्च के बाद फिर बारिश की संभावना

Must Read

बदला मौसम का मिजाज, 2 मार्च के बाद फिर बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। नमीयुक्त हवाओं के आगमन से प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। कई जगहों पर वज्रपात भी हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चली।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान में बदलाव नहीं होने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में निचले स्तर पर नमी का प्रवेश हो रहा है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई है।

बीती रात छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चली। यही वजह है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम में करवट ली और एक बार फिर से ठंडी हवाएं चल रही है। हालांकि आगामी 5 दिनों के बाद तापमान में बदलाव होने की संभावना है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This