राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के द्वितीय दिवस पर साइंस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Must Read

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के द्वितीय दिवस पर साइंस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

सूरजपुर- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 के अवसर पर शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, आज द्वितीय दिवस में साइंस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में 91 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ. विकेश कुमार झा, श्री टी. आर. राहंगडाले, डॉ. चंदन कुमार तथा श्री अनिल कुमार चक्रधारी द्वारा छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले विज्ञान का प्रयोगों द्वारा प्रमाणिकरण किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद तथा डिपार्टमेन्ट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नालॉंजी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन.दुबे द्वारा छात्र, छात्राओं को विज्ञान की उपलब्धि एवं महत्व को बताया गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता तथा कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Latest News

CG BIG BREAKING : आकाशीय बिजली गिरने से 4 स्कूली बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आसमान से बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें 4...

More Articles Like This