सामूहिक दुष्कर्म मामला, गांव के लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस प्रशासन ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

Must Read

सामूहिक दुष्कर्म मामला, गांव के लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस प्रशासन ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

बिलासपुर- बिल्हा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सामुहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित के स्वजन और गांव के लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। पीड़ित के स्वजन और लोग दुष्कर्म का मामला दर्ज करने हंगामा करने लगे। पुलिस की ओर से मामले में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कुछ लोगों ने चक्काजाम का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने बलवा और चक्काजाम का जुर्म दर्ज कर लिया है। बिल्हा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और सामुहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

पीड़ित के स्वजन ने इसकी शिकायत थाने में की। इस पर पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं होने पर स्वजन आक्रोशित हो गए। स्वजन और गांव के लोग दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए मंगलवार को बड़ी संख्या में थाने में पहुंच गए। थाने में पुलिस की ओर से जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ा दिए जाने का आश्वासन दिया गया। स्वजन इससे संतुष्ट नहीं हुए। कुछ लोगों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने अपनी मांग को लेकर पहुंचे लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने और बलवा का मामला दर्ज कर लिया है।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This