Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल, दिनांक 26-02-2024, दिन सोमवार

Must Read

Aaj ka Rashifal : Today’s Horoscope, Date 26-02-2024, Day Monday

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन परोपकार के कार्य में बीतेगा। किसी सामाजिक संस्था से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाने में सफल रहेंगे और आपके अंदर दया की भावना जागृत होगी। आज आप काम को लेकर अधिक तनाव ले सकते हैं, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, जिससे वे प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को आज लापरवाही करने से बचना होगा और खाली समय को इधर-उधर बैठकर बर्बाद करने से बेहतर है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसके बारे में सोच विचार करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के संबंध में अपने शिक्षकों से बात करनी होगी। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिन का कुछ समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत होगा।

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों को आज कार्यस्थल पर किसी समस्या पर अधिकारियों से चर्चा करनी पड़ेगी। परिवार के किसी सदस्य की बात दिल पर लग सकती है, जिसकी वजह से परेशान रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलता दिख रहा है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, जिसकी वजह से आसपास के लोग आपके स्वभाव से परेशान रहेंगे। आज आप कुछ करने की कोशिश में लगे रहेंगे और सायंकाल के समय घरवालों से नए नए आइडियाज को लेकर चर्चा करेंगे।

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को अधिक मुनाफा कमाने के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपके सभी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी काम को लेकर आप बहुत ज्यादा तनाव ले सकते हैं, जिसका असर आपके दूसरे काम पर पड़ेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य की सलाह मानने से बचना होगा, अन्यथा वे आपको कोई सलाह दे सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि कोई परीक्षा दी है तो उसका परिणाम आज आ सकता है, जिसमें सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। एक साथ कई काम निपटाने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। फिर भी आपको यह सोचना होगा कि पहले किसे करना है और किसे बाद में। सायंकाल के समय प्रियजन के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे।

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। जो लोग पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच समझकर काम करना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नई संपत्ति खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी, जिसके लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। व्यापारियों का आज संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन परेशानियों से मुक्ति दिलाना वाल रहेगा। किसी सरकारी अधिकारी का साथ मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और धन प्राप्ति के मार्ग भी बनेंगे। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आज आपको राहत मिलेगी। बच्चों की उन्नति होते देख मन प्रसन्न भी होगा। आप अपने मन की बातों पर किसी मित्र से चर्चा कर सकते हैं। किसी बात पर माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। यदि आप पहले से ही किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित थे तो आज उसमें सुधार होगा और आप आगे बढ़ेंगे। आप कुछ व्यावसायिक योजनाओं की ओर पूरा ध्यान देंगे, इसलिए एक ही लक्ष्य पर टिके रहें तो आपके लिए बेहतर होगा। अपना भोजन पौष्टिक बनाएं और खुद को परेशानियों से दूर रखें। परिवार में अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आप बातचीत के जरिए उसे खत्म करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय दोस्तों से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

धनु राशि वालों की सप्ताह के पहले दिन अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा और दान पुण्य पर कुछ धन भी खर्च करेंगे। आपको आज लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हे पहचान कर आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी पेशा जातक सहकर्मियों का पूरा साथ देंगे और वरिष्ठ सदस्यों से आपको प्रेम व स्नेह मिलता रहेगा। आप भाग्य के भरोसे यदि किसी काम को छोड़ेंगे, तो उसमें आपको सफलता हासिल नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बच्चों के भविष्य को लेकर कई निर्णय ले सकते हैं। सायंकाल के समय किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन लाभदायक रहेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और किसी संपत्ति में निवेश भी कर सकते हैं। माता पिता की सलाह व आशीर्वाद से आपके कई कार्य पूरे होंगे। परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला वरिष्ठ सदस्यों की मदद से लेना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना लें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको क्रोध करने से बचना होगा। सायंकाल का समय घरवालों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आपको किसी भूमि व वाहन के मामले में भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े से आपको छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। लव लाइफ वालों के बीच आज किसी बात पर गलतफहमी बढ़ सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे आपका खर्च बढ़ेगा। नौकरी पेशा और व्यापारी आज अपने काम पर फोकस रखें और लेन देन करते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि वाले सप्ताह का पहला दिन कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, तभी फायदा मिलेगा। आप किसी से अपने मन में चल रही सारी बातों को शेयर ना करें अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। जो विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान हैं, उन्हे अपने गुरुजनों से बात करनी होगी। किसी संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। आपको रिश्तो में बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करेंगे।

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This