मुखबिरी की शक में माओवादियों ने की युवक की हत्या, पुलिस अधिकारी ने की पुष्टि

Must Read

Maoists killed a young man on suspicion of being an informer, police officer confirmed

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना टोंटो थाना क्षेत्र के बंदाबेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात घटी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और इस घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि जितेन लागुरी नामक व्यक्ति के शुक्रवार शाम को घर लौटने के बाद नक्सलियों का एक समूह उनके घर पर पहुंचा और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा, ‘‘ टोंटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्रों सहित कोल्हान में पुलिस द्वारा चलाए गए सघन नक्सल विरोधी अभियान के फलदायी होने से नक्सली बेहद हताश हैं। ’’

Latest News

*प्रतापपुर: 5.29 लाख की लोन राशि गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार*

सूरजपुर। प्रतापपुर पुलिस ने 5,29,272 रुपये की लोन राशि गबन करने के आरोप में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच...

More Articles Like This