गंगा स्नान के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी,7 बच्चों और 8 महिलाओं सहित 15 की हुई मौत

Must Read

गंगा स्नान के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी,7 बच्चों और 8 महिलाओं सहित 15 की हुई मौत

कासगंज में बड़ा हादसा हो गया। जैथरा से गंगा स्नान कराने गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर तालाब में पलट गया। आईजी रेंज अलीगढ शलभ माथुर ने बताया कि सड़क पर एक कार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने संतुलन खो दिया और ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के किनारे तालाब में गिर गई।

7 बच्चों और 8 महिलाओं सहित 15 की मौत हो गई। आईजी अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर ने शनिवार सुबह कासगंज ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे की जानकारी दी। मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ है। घटना से कोहराम मच गया है। सूचना पर मौके पर जिले के आला अधिकारी और पुलिस बल पहुंच गई है। राहत कार्य जारी है।

मिली रही जानकारी के मुताबिक कासगंज के पटियाली -दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली लोगों को गंगा स्नान कराने जा रहा था। इस बीच एक कार सामने आ गई। ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने कार को बचाने के लिए संतुलन खो दिया। ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में सवार 15 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर अपरा तफरी और चीख पुकार मची है। आसपास के लोग और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर श्रद्धालुओं को भेजा गया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This