जैजैपुर क्षेत्र में हो रहा है प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई एवं परिवहन

Must Read

जैजैपुर क्षेत्र में हो रहा है प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई एवं परिवहन

सक्ती:- जैजैपुर क्षेत्र सहित सक्ति जिले के अनेकों आरा मिलों में प्रतिबंधित वृक्षों समेत बबूल की कटाई बड़े पैमाने पर की जा रही है। पेड़ काटने के लिए लोग मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। कटी हुए पेड़ों का चिरान जैजैपुर क्षेत्र में संचालित आरा मशीनों पर किया जा रहा है। पूरा मामला वन विभाग के अफसरों के संज्ञान में होने के बाद भी 2023 में कार्रवाई का ग्राफ जीरो पर रहा है। मिली जनकारी के अनुसार रसूखदार लोगों ने जंगल व बीहड़ इलाकों से प्रतिबंधित वृक्ष कौहा, अर्जुन, महुआ,आम, इमली, बरगद, शीशम व नीम, जैसे लकड़ी की कटाई को अपना धंधा बना लिए है और बड़े पैमानों में लकड़ी की कटाई बेखौफ होकर कर रहे है।

क्षेत्र में प्रतिबंध व इमारती लकड़ीयों को काटकर उसे कारोबारियों को बेचा जा रहा है। जैजैपुर क्षेत्र में पेड़ काटने के कारोबार में प्रतिदिन 10-15 से ज्यादा ट्रेक्टर-ट्राली ग्रामीण इलाकों के मिलों में परिवहन चिरान के लिए सक्रिय रहते हैं। पेड़ों की कटाई करा रहे लोग बबूल के पेड़ भी कटवा रहे हैं।पेड़ाें की कटाई से लेकर आरा मशीनों पर लकड़ी के अवैध चिरान की जानकारी वन विभाग के रेंजर से लेकर डिप्टी रेंजर व बीट प्रभारियों काे है लेकिन उनके स्तर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।

एक तरफ पर्यावरण संरक्षण के नाम पर हर साल लाखो पौधे लगाए जा रहे है तो दूसरी ओर विभागीय संरक्षण में आए दिन हरियाली का सीना चीरा जा रहा है। प्रति दिन सैकड़ों फलदार वृक्षों पर अवैध आरा मिलों का टांगा चल रहा है बावजूद जिम्मेदार मौन हैं।

यहां विभागीय शह पर सैकड़ों टन प्रतिबंधित औषधि वृक्षों को अवैध आरा मिलों कटाई की जा रही हैं। क्षेत्र में वैध आरा मीलों की संख्या गिनती की है लेकिन विभागीय संरक्षण में कई अनेकों आरा मिलों का बेधड़क संचालन किया जा रहा है। इन आरा मिलों से प्रति माह मोटी कमाई करने की वजह से विभागीय इनके खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर सोचते तक नहीं है। मिले सूत्रों के आधार पर वन विभाग और क्षेत्रीय पुलिस की मिलीभगत से चलने वाली इन आरा मशीनों के जिम्मे अवैध कटाई से लेकर चिराई तक का काम है। अब देखना होगा कि मामला मीडिया में आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी नींद से जागते हैं या फिर कुम्भकर्णी निंद्रा में रहते हैं।

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This