अयोध्या के लिए रवाना हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

Must Read

अयोध्या के लिए रवाना हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

यूपी। बदायूं के दातागंज से अयोध्या के लिए रवाना हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बस शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के हुलासनगरा क्रासिंग के समीप खंती में पलट गई। हादसे में सात भाजपा कार्यकर्ता घायल हुये। जिनका मैकलगंज पर डाक्टर को बुलाकर उपचार कराया फिर उन्हें दूसरी बस से अयोध्या रवाना किया। सूचना पर बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाल जाना।

बदायूं जिले से शुक्रवार को 5100 पदाधिकारी व कार्यकर्ता अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिये सुबह सात बजे बसों से रवाना हुये। इन कार्यकर्ताओं में कुंवरगांव क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी एक बस में मौजूद थी। हाइवे पर दूसरी बस से आगे निकलने के चक्कर में ड्राइवर बस पर काबू नहीं रख सका और अनियंत्रित होकर बस खंती में पलट गई। गनीमत रही, जहां बस पलटी वहां एक छोटे पेड़ से उसे रोक लिया, इसी पेड़ से आगे 11 हजार की लाइन जा रही थी।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This