पीएम आवास के पास अवैध निर्माण पर सख़्त कार्यवाही, 101 लोगों को नोटिस जारी

Must Read

पीएम आवास के पास अवैध निर्माण पर सख़्त कार्यवाही, 101 लोगों को नोटिस जारी

बिलासपुर- देवरीखुर्द के वार्ड 43 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के द्वारा 400 पीएम आवास का निर्माण किया गया है। जहां पर अवैध रूप से अतिरिक्त निर्माण करने के साथ ही ताला तोड़कर मकान में अवैध कब्जा किये जाने की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में नगर निगम ने कुल 101 लोगों को नोटिस थमाया है। नोटिस में कहा गया है कि नोटिस समय अवधि तक अतिरिक्त निर्माण नहीं तोड़ा गया या फिर जिन घरों में लोग घुस गए हैं, वे नहीं निकलते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। पीएम आवास को 2006-2007 में बनवाया गया था। इसके बाद 400 में से 335 मकान आबंटित कर दिया गया है। समय के साथ रहवासियों ने नियम विरुद्ध मकान में अतिरिक्त निर्माण करने लगें।

वहीं अब तक समय पूरा होने के बाद यहां ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी। बाक्स ढ़हा चुका है मजार नुमा निर्माण का गुंबज हाउसिंग बोर्ड कालोनी देवरीखुर्द के वार्ड 43 में बने पीएम आवास में अतिरिक्त रूप से किए गए मजार नुमा निर्माण को निर्माणकर्ता ने खुद ही ढ़हा दिया है। निगम के नोटिस के बाद निर्माणकर्ता ने मजार नुमा निर्माण के गुंबज को ढ़हा दिया है। इसके बाद उसने निगम को खुद ही जानकारी दी है कि गुंबज ढ़हाया गया है। एक दो दिन के भीतर पूरे अतिरिक्त निर्माण को तोड़ देने की जानकारी पहले से ही निगम को दे चुका है।

Latest News

लोहारीडीह कांड : दुर्ग जेल में बंद महिलाओं से मिलने पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा

दुर्ग. गृह मंत्री विजय शर्मा केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद कवर्धा मामले के आरोपियों से मुलाकात करने पहुंचे हैं....

More Articles Like This