कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, करेंगे लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद

Must Read

Union Home Minister Amit Shah will be on Chhattisgarh tour tomorrow

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वे प्रदेश में पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। पार्टी ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत के लिए जांजगीर को चुना है। शाह कल वहीं बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। इसमें मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

जांजगीर में प्रस्‍तावित शाह की सभा की तैयारी का जायजा लेने वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी जांजगीर पहुंच चुके हैं। दोपहर बाद जांजगीर पहुंचे चौधरी ने पार्टी नेताओं और प्रशासन के अफसरों के साथ ही शाह के सभा की तैयारियों का जायजा लिया।

बता दें कि राज्‍य में विधानसभा चुनाव का आगाज भी शाह ने ही किया था। विधानसभा चुनाव के लिए शाह ने 21 जून को दुर्ग में पहली चुनावी सभा को संबोधित किया था।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This