मावा फैक्ट्री के बायलर में विस्फोट, चार मजदूर गंभीर रुप से घायल

Must Read

मावा फैक्ट्री के बायलर में विस्फोट, चार मजदूर गंभीर रुप से घायल

मध्यप्रदेश- उज्जैन जिले में मावा बनाने वाली फैक्‍ट्री में विस्‍फोट हो गया। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्‍फोट मावा फैक्‍ट्री के बायलर में हुआ है। बताया जाता है कि घायलों को उपचार के लिए रतलाम के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पता चला है कि विस्‍फोट आज सुबह करीब सात बजे हुआ। बायलर में धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आए चार मजदूर दूर जाकर गिरे। धमाके बाद फैक्‍ट्री में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। यह फैक्‍ट्री जिले के खाचरौद इलाके के गोठडामाता गांव में बताई गई है।

जानकारी के अनुसार घायलों के नाम श्‍यामदास बैरागी, ईश्‍वर मालवीय, बंटूसिंह कंथारखेड़ी और आशीष प्रजापत हैं। इनका अस्‍पताल में उपचार किया जा रहा है। विस्‍फोट किस कारण हुआ इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This