छत्तीसगढ़ में अब बढ़ेगा तापमान, कल कुछ स्थानों में छाए रहेंगे बादल, पढ़े पूरी खबर

Must Read

Now the temperature will increase in Chhattisgarh, tomorrow there will be clouds in some places

रायपुर। बीते दिनों पड़े ओले और बारिश के बाद एक बार फिर मौसम एकदम से बदल सा गया है। दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है और राजधानी का ही तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। सोमवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और प्रात: काल में कुहासा रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ एपी चंद्रा के अनुसार एक पश्चिम विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 30 डिग्री उत्तर और 55 डिग्री पूर्व में स्थित है और प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इसकी वजह से प्रदेश में कल सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है और प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसी बीच रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

राजधानी सहित प्रदेशभर में अधिकतम तापमान औसत से कहीं ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में सर्वाधिक छह डिग्री सेल्सियस, दुर्ग, अंबिकापुर व बिलासपुर में दो डिग्री सेल्सियस, जबकि पेंड्रा रोड और रायपुर में यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसके अलावा जगदलपुर में अधिकतम तापमान औसत के बराबर ही चल रहा है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This