“जो डरे हुए हैं वही लोग भाजपा में जाएंगे, जो भाजपा में गए हैं वो सभी बिकाऊ हैं”पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान आया सामने

Must Read

“जो डरे हुए हैं वही लोग भाजपा में जाएंगे, जो भाजपा में गए हैं वो सभी बिकाऊ हैं”पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान आया सामने

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जा रहा है पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस पार्टी से दशकों पुराना नाता तोड़ने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वो आज दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंचने वाले हैं। पूर्व कमलनाथ यहां से सीधे अपने बंगले जाएंगे। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वो आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। लेकिन इस बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

दरअसल जबलपुर दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा इनकम टैक्स, ईडी का डर दिखाकर कांग्रेस नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा सियासी तोड़फोड़ करना चाहती है। जो डरे हुए हैं वही लोग भाजपा में जाएंगे, जो भाजपा में गए हैं वो सभी बिकाऊ हैं। इसके साथ ही उन्होंने उनके साथ खड़े पार्टी नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये सभी लोग टिकाऊ हैं।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे हैं, मेरी खुद उनसे बात हुई है। कमलनाथ सोनिया गांधी को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले।

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This