अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपए से अधिक का गांजा जब्त

Must Read

Major action taken against illegal ganja smuggling, ganja worth more than Rs 2 crore seized

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपए से अधिक का गांजा जब्त किया गया है। मध्यप्रदेश के इंदौर की NCB की टीम ने 6 क्विंटल 28 किलो गांजे के साथ 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। मामला बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को उन्हें सूचना मिली थी कि बेमेतरा-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के कठिया गांव के राजपूत ढाबे के पास दो संदिग्ध गाड़ियों में गांजे की बड़ी खेप की सप्लाई हो रही थी। जिसे मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की NCB की टीम ने पकड़ा है।

सूचना मिलने पर बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए दोनों वाहनों से कुल 6 क्विंटल 28 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया है। बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गांजे की सप्लाई ओडिशा से मध्यप्रदेश की जा रही थी, जिसके बारे में इंदौर के नारकोटिक्स विभाग को पता चला। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर मध्यप्रदेश पहुंचने से पहले ही दोनों वाहनों को बेमेतरा में पकड़ लिया।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This