प्रदेश में दो दिन बाद फिर बारिश की संभावना, बढ़ सकती है ठंड, पढ़े पूरी खबर

Must Read

Chance of rain again in Chhattisgarh after two days

रायपुर। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में ठंडकता थोड़ी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 38 घंटों में तो तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मंगलवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को भी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी रही। इन दिनों शहरी क्षेत्रों में तो ठंड लगातार कम होती जा रही है। हालांकि ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में ठंड बनी हुई है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। ठंड कम पड़ने के चलते इस वर्ष गर्म कपड़ों के कारोबार में 60 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This