महिला ही निकली अपने पति की कातिल, पिता और दूसरे पति के साथ मिलकर की हत्या

Must Read

महिला ही निकली अपने पति की कातिल, पिता और दूसरे पति के साथ मिलकर की हत्या

कवर्धा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दूसरे पति और पिता के साथ मिलकर पहले पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसकी लाश को तालाब किनारे दफना दिया। वहीं घटना के बाद जब तीनों गांव छोड़कर भाग रहे थे तभी पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, यह मामला कवर्धा जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम पंडरिपानी का है। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश मरावी पंडरिया ब्‍लाक के पंडरिपानी गांव का रहने वाला था। सुरेश ने दो साल पहले अपने पड़ोस में रहने वाली महिला सुखबती से शादी कर ली। शादी के बाद सबकुछ ठीक था। इस दौरान दो बच्‍चे भी हुए। लेकिन करीब दो साल बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इससे तंग आकर सुखबती अपने पित और बच्‍चों को छोड़कर मायके चली गई।

सुखबती ने करीब आठ महीने बाद मध्‍य प्रदेश के अमरदयाल मरकाम से दूसरी शादी कर ली। जब पहले पति सुरेश को सुखबती की दूसरी शादी की जानकारी मिली तो वह भड़क उठा। सुरेश सुखबती के घर पहुंचा और दूसरी शादी करने पर झगड़ा करने लगा।

इसी बीच सुखबती का पित बुधराम और दूसरा पति अमरदयाल भी वहां पहुंच गया। सुरेश को सुखबती से झगड़ा करते देख अमरदयाल और पिता बुधराम भड़क उठे और दोनों ने सुरेश की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली। इसके बाद वारदात को छिपाने के लिए आरोपित महिला ने पिता और दूसरे पति के साथ मिलकर पहले पति की लाश को तालाब के किनारे दफना दिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को उस वक्‍त गिरफ्तार कर लिया जब वो गांव छोड़कर भाग रहे थे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This