छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन धान खरीदी का मुद्दा सदन में गूंजा,विपक्षी विधायकों ने जमकर किया हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे धान खरीदी का मुद्दा सदन में गूंजा। सत्ता पक्ष की ओर से कहा गया कि 25 जनवरी तक 1 लाख 30 हजार टन से अधिक धान खरीदी हुई । वहीं विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया।
कांग्रेस विधायकों ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब इससे ज्यादा धान खरीदी हुई है। इस बार पिछली बार से कम धान खरीदी हुई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में धान खरीदी हो रही है लेकिन किसानों को टोकन नहीं दिया गया।